Site icon 24 News Update

त्रैमासिक पत्रिका “मधुर मुस्कान” परिवार विशेषांक का विमोचन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर. 13 जुलाई 2024. वरिष्ठ नागरिक ” मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड” की त्रैमासिक पत्रिका “मधुर मुस्कान” (जुलाई – सितंबर 2024) का विमोचन गट्टानी फाउंडेशन के केयरटेकर श्री नीरज गट्टानी की उपस्थिति मे मुस्कान क्लब की कार्यकारिणी द्वारा किया गया।मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि विगत 19 वर्ष से निर्वाध प्रकाशित हो रही त्रैमासिक मधुर मुस्कान का यह अंक परिवार विशेषांक के रूप में प्रकाशित हुआ है जिसमे मुस्कान क्लब सदस्यों के परिवारजन द्वारा लिखित कविताएं, आलेख, संस्मरण आदि प्रकाशित किए गए हैं । साथ ही विगत तीन महीनों मे क्लब द्वारा आयोजित गतिविधियों (संगोष्ठी , सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम , मेडिकल कैम्प, फिल्म शो, प्रतियोगिताए आदि) का सचित्र वर्णन करते हुए आगामी कार्यक्रमों का कैलंडर प्रकाशित है। संपादक मंडल के श्री एमपी माथुर व श्री रमेश चंद्र जोशी का प्रकाशन मे मुख्य योगदान रहा।

Exit mobile version