24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। खेत से काम कर घऱ लौट रहे पति-पत्नी को तेज रफ़्तार कार ने चपेट में ले लिया। पति-पत्नी दोनों की हादसे में मौत हो गई। सुखेर थाना इलाके के पिंडवाडा हाइवे पर बुधवार शाम मोहिनी देवी और उसका पति देवी लाल खेत का काम पूरा कर मोटर साईकिल से घऱ लखावली की और जाने के लिए निकले ही थे कि हाइवे पर तेज रफ़्तार कार ने दोनों को अपनी चपेट मे ले लिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को एम बी हॉस्पिटल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया दुर्घटना के बाद कार चालक कार छोड़ फरार हो गया वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों मृतको का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.