Site icon 24 News Update

ताज कार बाजार से 12 घरेलू सिलेंडर समेत अन्य उपकरण किये जब्त

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम हेतु राज्यव्यापी विशेष अभियान के तहत कार्रवाई हुई है। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर एवं डीएसओ कार्यालय कर्मियों द्वारा शहर के रेती स्टैंड पर की गई कार्रवाई। रेती स्टैंड स्थित ताज कार बाजार फर्म पर अचानक दबिश देकर 12 घरेलू सिलेंडर समेत अन्य उपकरण किये जब्त। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत हुई कार्रवाई।

Exit mobile version