Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल से जुड़े करीब 27 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग ने गुरुवार दोपहर 3 बजे 5वीं और 8वीं क्लास का रिजल्ट जयपुर शिक्षा संकुल में शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने जारी किया, लेकिन तकनीकी कारणों से काफी देर तक वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका हैं। बताया गया है कि अचानक तकनीकी खामी के बाद वेबसाइट क्रैश हो गई। शिक्षा विभाग के अधिकारी वेबसाइट को साइट ठीक करने में जुटे हुए हैं। बच्चे शाम 6 बजे बाद रिजल्ट देख पाएंगे।
रिजल्ट वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर देखा जा सकता है मगर अभी यह वेबसाइट क्रेश होने से रेस्पोंड नहीं कर रही हैं।

