24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास ने आज उदयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस में जो कुछ हो रहा है वह दुखी करने वाला है। मैं मरते दम तक कांग्रेस में ही रहूंगी। को संबोधित करती। डॉ व्यास ने कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं पर कहा कि जिसको जाना हो वो जाए। वे लोग गलती कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस में जो कुछ हो रहा है उससे मेरा मन दुःखी होता है। उदयपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह तो समय ही बताएगा। गिरिजा इस अवसर पर भावुक हो गई व एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरा खून लाल रंग का नहीं तिरंगे रंग का है, सब चले जाए पर मै मरते दम तक कांग्रेस में रहूगी। डा व्यास ने कहा कि चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि सबके खाते में पैसा आ जाएगा मगर आज तक नहीं आया और आज तक लोग ढूंढते फिर रहे हैं। किसानों को भी उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं दिया गया। उन्होनें नोटबंदी को याद करते हुए उसे फेल बताया व कहा कि तब कहा गया था कि काला धन बंद हो जाएगा मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.