24 न्यूज़ अपडेट. डॉ अंबेडकर आवासीय विद्यालय आठून में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। अंबेडकर विद्यालय के शिक्षक प्रवीण ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतीलाल सिंघानिया जिला संयोजक संविधान बचाओ संघर्ष समिति भीलवाड़ा, भेरूलाल खोईवाल, अतुल गुरावा ,रामचंद्र जाटोलिया, रामेश्वर दसलानिया एवं आस्था कोटीया सहित कई अतिथि शामिल हुए।मुख्य अतिथि मोतीलाल सिंघानिया ने बताया कि आज संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस भारत में ही नहीं, पूरे विश्व में मनाया जा रहा है ,क्योंकि इन्होंने विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान लिखा और सभी लोगों को सम्मान का अधिकार दिया, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर ने महिलाओं को बराबर का हक अधिकार दिया और महिला शिक्षा पर जोर दिया इसीलिए तमाम लोगों को अपनी बहिन बेटियों को पढ़ाना चाहिए और बाबा साहब के दिए मूल मंत्र को भी याद करना चाहिए।डॉ आंबेडकर आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अध्यक्षता में कहा कि भारत का संविधान ही है जो हम सब लोगों को सशक्त और मजबूत बनाने का काम कर रहा हैं और आज ही के दिन बाबा साहब को याद करके उनके बताएं मार्ग पर चलने की जरूरत है।कार्यक्रम मैं सैकड़ो छात्राएं एवं विद्यालय का स्टाफ अतिथि रहे एवं संचालन प्रवीण सर ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भेरूलाल मटेरियल सप्लायर फर्म के द्वारा सरपंच पति व ग्राम विकास अधिकारी पर टेंडर दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने का आरोप संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 69वी पुण्यतिथि आयोजित समरसता दिवस ,पुष्पांजलि