Site icon 24 News Update

डीएसटी टीम व थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब को किया पकड़ा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट सलूंबर. डीएसटी टीम और झल्लारा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 115 कार्टुन करीब 5 लाख कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली मिली की एक पिकअप में अवैध अग्रेजी शराब भरी हुई है और सलुम्बर की तरफ से आ रही है एवं झल्लारा होते हुए आसपुर की तरफ जा रही है । सुचना पर नाकांबदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप को रूकवाया। जिसमे बैठा एक व्यक्ति पिकअप को चला रहा था पिकअप चालक का नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम संजय सिंह पिता ओम सिंह राजपुत उम्र 20 पलथाना थाना दादीया जिला सीकर का होना बताया। पिकअप की तलाशी ली गई तो पिकअप के पिछे बॉडी के अन्दर उपर हरी सब्जी भरने के खाली प्लास्टिक के केरेट पाये जिनको हटाकर देखा तो एक हरे रंग के तिरपाल के निचे अलग अलग ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब कार्टन होना पाया गया। जिस पर पिकअप चालक संजय सिंह को उक्त शराब के कागजात के बारे में पुछा तो कोई जबाब नहीं दे सका। पिकअप को थाना परिसर में खड़ी कराकर अन्दर अलग-अलग ब्राण्ड रखी अंग्रेजी शराब के कार्टन को पिकअप से पुलिस जाप्ता की सहायता से बाहर निकाल का कर गिनती की गई तो 115 कार्टुन अंग्रेजी शराब होना पाया गया। सभी शराब के कार्टुन के अन्दर रखे पव्वों व बीयर पर फोर सेल इन राजस्थान लिखा हुआ पाया गया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी झल्लारा धर्मेन्द्रसिंह वाघेला, भुपेन्द्र कुमार ,महेन्द्र सिंह, डीएसटी से राकेश कुमार, महेन्द सिंह , राहुल ,कपील, निरज,गुलशन योगेन्द्र सिंह, हेमेन्द्र सिंह साईबर सेल की भूमिका रही।

Exit mobile version