सुरज वर्मा शाहपुरा जिलें के पुलिस अधीक्षक शाहपुरा धर्मेन्द्र सिंह यादव आईपीएस के निर्देशन में ईनामी व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु राजेश आर्य आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा व ओमप्रकाश विश्नोई आरपीएस, वृताधिकारी वृत शाहपुरा के निकटतम सुपरविजन व मूलचंद वर्मा, थानाधिकारी थाना बनेड़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। दिनांक 13.07.2005 को दौराने नाकाबंदी थानाधिकारी बनेड़ा द्वारा माताजी खेड़ा चौराया पर दो मोटरसाईकिलों को रूकवाया तो मोटरसाईकिल चालक मोटरसाईकिलों को लेकर भाग गये। जिनका पिछा किया तो रात्री में अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाईकिलों को छोड़कर जंगल में भाग गये। जिस पर मोटरसाईकिलों पर रखे दो कट्टों में डोडा पोस्त पाया जाने पर नियमानुसार जब्ती कार्यवाही की जाकर प्रकरण सं0-128 / 2005 धारा 8 / 15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान से मोटरसाईकिल हीरो होंडा नम्बर आरजे 09 5एम 8121 का चालक राजू पिता लादू गुर्जर निवासी शिवनगर थाना मसुदा, ब्यावर होना पाया गया व मोटरसाईकिल हीरो होंडा सीडी 100 आरजे 09 6एम 9675 का चालक श्रवण पिता देवकरण गुर्जर निवासी चाड़ों का खेड़ा थाना मसुदा,ब्यावर होना पाया गया। जिनकी काफी तलाश करने के उपरांत भी गिरफ्तार नहीं होने से धारा 299 के तहत न्यायालय में चालान पेश किया जाकर हर दोनों मुल्जिमान को नियमानुसार मफरूर घोषित करवाया गया। दिनांक 22.12.2024 को टीम द्वारा अपराधी को गिरफ्तार किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मारपीट के आरोपी गिरफ्तार , झाडोल गांव में वीरेंद्र पटेल के साथ की थी मारपीट *प्रशासन गांवों की ओर 2024 के तहत आयोजित होगी जिला स्तरीय कार्यशाला*