Site icon 24 News Update

ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान कार्यकारिणी बैठक में पुस्तक लोकार्पण व व्याख्यानमाला कराने का निर्णय

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान की बैठक प्रोफेसर विमल शर्मा की अध्यक्षता में उनके निजी आवास पर आयोजित हुई | संगठन सचिव जयकिशन चौबे ने बताया कि ठाकुर अमर सिंह बड़वा पर प्रथम प्रमाणिक पुस्तक प्रकाशित होकर 1000 प्रतियाँ आ गयीं है अतः आज लोकार्पण के साथ आयोज्य पर गहन चर्चा हुई | महासचिव डॉ राजेंद्र नाथ पुरोहित ने बताया कि व्याख्यानमाला में प्रोफेसर बीपी शर्मा “18वीं सदीं में मराठा व मेवाड़ संबंध” तथा डॉक्टर जे के ओझा “बड़वा कालीन मेवाड़” पर विस्तृत जानकारी देंगे | प्रोफेसर विमल शर्मा ने नये शोधर्थीयों को मेवाड़ मराठा शिप्रा युद्ध एवं बड़वा जी के प्रधानमंत्री पद से मुक्ति पश्चात् जीवनकाल पर नवीन जानकारी एकत्र कर प्रस्तुत करने का आह्वान किया | व्याख्यानमाला व पुस्तक लोकार्पण का दायित्व डॉ मनीष श्रीमाली एवं डॉक्टर कुल शेखर व्यास को सौपा गया | आभार गणेश लाल नागदा ने व्यक्त किया |
बैठक मे इन्द्र सिंह राणावत, डॉ रमाकांत शर्मा , राजेंद्र प्रसाद सनाड्य, हाजी सरदार महौम्मद, मनोहर लाल मुंदड़ा, सुरेश ताम्बेली, ओम प्रकाश माली, जगदीश पुरोहित, गिलराय, चंद्र प्रकाश चित्तोड़ा आदि ने भाग लिया|

Exit mobile version