Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, 6 फरवरी। माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर द्वारा प्रकाशित होने वाली ट्राईब पत्रिका 57-58 हेतु आलेख आमंत्रित किये जा रहे है। टीआरआई निदेशक ओ.पी.जैन ने बताया कि इससे संबंधित शोध परक अप्रकाशित आलेख 21 फरवरी तक संस्थान में जमा करवाए जा सकते है। आलेख मौखिक व प्रमाणिक हो और 1 हजार से 3 हजार शब्दों (उ से 5 पृष्ठ) में हो। आलेख की सॉफ्ट कॉपी ई-मेल ट्राइबरिसर्चआर्टिकल एटदीरेट जीमेल डॉट कॉम पर भिजवा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी संस्थान प्रभारी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह सोलंकी (8078608266) व पुस्तकालयाध्यक्ष मुकेश कुमार (9929399984) से प्राप्त कर सकते है। आलेख संस्थान के सर्वाधिकार में रहेगा तथा आलेख प्रकाशन हेतु कोई भुगतान देय नहीं होगा। आलेख के साथ पासपोर्ट साइज फोटो भी भिजवाना होगा।

