24 News Update उदयपुर, 5 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरूवार को उदयपुर जिले में गांव-शहरों में जल संचय के प्रति आमजन को जागरूक करने को लेकर विविध आयोजन हुए। प्रत्येक पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गंगा पूजन, पीपल पूजन कर आमजन को पानी का महत्व समझाते हुए उसके संचय के लिए प्रेरित किया।
पंचायत समिति फलासिया में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। केबिनेट मंत्री श्री खराड़ी ने नागफला तालाब के किनारे गंगा पूजन किया। साथ ही पास ही स्थित शिव मंदिर में अभिषेक कर प्रदेश भर में अच्छी बारिश व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्री खराड़ी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रारंभ किए गए अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने जल संचय की शपथ दिलाई।
मावली में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम गंधर्व सागर मंगथला पर एसडीएम रमेश सीरवी पुनाडिया के नेतृत्व में समाजसेवी कृष्ण गोपाल पालीवाल, प्रधान नरेंद्र चंडालिया, समाजसेवी रोशन सुथार के आतिथ्य में हुआ। इस दौरान वॉक फोर एन्वायरमेंट, पीपल पूजन, जल पूजन, आरती, पौधारेपण आदि कार्यक्रम हुए। इस दौरान तहसीलदार मावली भंवरलाल मीणा, तहसीलदार घासा नंदलाल जोशी, विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची, सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जिले के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में उत्सवी माहौल के बीच वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज हुआ।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.