Site icon 24 News Update

झाड़ोल की युवती की चित्तौड़ में मौत, 50 लाख का मुआवजा मांगा, ढाई लाख में हुआ समझौता

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के सेंट पॉल स्कूल के परिसर में स्टॉफ क्वार्टर में युवती की मौत के दूसरे दिन परिजनों का स्कूल प्रशासन के साथ समझौता हो गया। सुबह उदयपुर जिले के झाड़ोल गांव से युवती के परिवार जन चित्तौड़गढ़ आए। परिवार ने स्कूल प्रशासन से पहले 50 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर मांगे। घंटों की बातचीत के बाद स्कूल प्रशासन ढाई लाख रुपए देने पर मान गया। युवती के शव का पोस्टमार्टम हुआ। युवती की लाश संदिग्ध हालत में सीढ़ियों में पड़ी मिली थी। आपको बता दें कि निंबाहेड़ा रोड स्थित सेंट पॉल स्कूल के परिसर में स्टाफ क्वार्टर में सोमवार को कुक झाड़ोल, उदयपुर निवासी रीना (22) पारगी की लाश दूसरी मंजिल पर मिली थी। सीढ़ियों पर मिली युवती के गले में नायलॉन की रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस और स्टॉफ इसे सुसाइड मान रहे हैं। सदर पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। रात को एफएसएल ने सबूत जुटाए। शव को भी रात को हॉस्पिटल के मोर्चरी में लाया गया। परिजन सुबह चित्तौड़गढ़ पहुंचे। सदर पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची। परिजनों ने स्कूल प्रतिनिधियों के सामने 50 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर मांगे लेकिन स्कूल स्टॉफ नहीं माना। दोपहर 12ः50 बजे सदर थानाधिकारी गजेंद्र सिंह हॉस्पिटल आए व परिजनों को समझाया। आखिर ढाई लाख रुपए देने की बात पर समझौता हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Exit mobile version