उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ रीजन का नव गठित ग्रुप जैन सोशल ग्रुप संस्कार उदयपुर का पहला शपथ ग्रहण समारोह सेरेमनी रिजॉर्ट में हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक,मेवाड़ रीजन चैयरमेन अनिल नाहर, आईएफएस मुख्य वन संरक्षक जोधपुर-आर के जैन, चैयरमैन इलेक्ट अरुण मांडोत, पूर्व चैयरमैन आर सी मेहता, सचिव महेश पोरवाल, सेवानिवृत न्यायाधीश हिमांशु राय नागोरी एवं महेंद्र कुमार मेहता थे।मेवाड़ रीजन के अन्य मुख्य पदाधिकारी एवं अन्य जेएसजी ग्रुप के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीपक प्रज्वलन एवं रेणु कुमुद सिरोया द्वारा मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति से किया गया। नव गठित ग्रुप के सभी 85 दंपती सदस्यों को रीजन चेयरमैन अनिल नाहर द्वारा शपथ दिलाई गई। सहकारिता मंत्री गौतम दक ने नव गठित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश कोठारी द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। नव गठित कार्यकारिणी में संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार लसोड, सचिव जितेंद्र धाकड़, सहसचिव राजेंद्र कुमार चौरडिया, कोषाध्यक्ष किरण पोखरना एवं सांस्कृतिक सचिव चंद्रकांता मेहता को बनाया गया। कार्यक्रम में स्वागत गीत पर उमा कोठारी, चंद्रकांत मेहता एवं ग्रुप द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई वहीं नन्ही बालिका परिषी कोठारी द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का सुंदर संचालन ओसवाल बड़े साजन सभा के महामंत्री आलोक पगारिया द्वारा किया गया। आलोक पगारिया एवं मदन मोदी का जन्म दिवस भी केक काटकर मनाया गया। आभार ज्ञापन ग्रुप सचिव जितेंद्र धाकड़ द्वारा किया। इस समारोह हेतु सेरेमनी रिजॉर्ट को नि:शुल्क उपलब्ध करवाने पर ललित आजाद सहलोत को ग्रुप द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम से पूर्व हाई टी एवं कार्यक्रम पश्चात स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तरुण दाधीच को मायड़ भाषा राजस्थानी लेखन सम्मान शुरू हुई पांचवीं बोर्ड की परीक्षा, पेपर पर पुरानी एंट्री से शिक्षक हैरान, बेक टू बेक परीक्षा से बच्चे परेशान