Site icon 24 News Update

जे.के. सीमेंट वर्क्स, निंबाहेड़ा में 35 वे खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का हुआ आयोजन!

Advertisements

कविता परखा

24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा. जे.के. सीमेंट वर्क्स की मालिया खेड़ा लाइमस्टोन माइन्स में भारतीय खान ब्यूरो के तत्वावधान में 10 से 16 नवंबर के बीच चलने वाले 35 वे खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय खान ब्यूरो द्वारा गठित दो निरीक्षण दल के सदस्यों, निंबाहेड़ा एवं मांगरोल यूनिट के यूनियन प्रतिनिधियों, जे.के. आईटीआई के छात्र- छात्राओं तथा जे.के. सीमेंट की अधिकृत सभी खदानों के कर्मचारियों की उपस्थिति में मालिया खेड़ा माइंस के प्रांगण में किया गया। इस समारोह में सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय खान ब्यूरो द्वारा प्रथम निरीक्षण दल के संयोजक दिलीप पोखरना एवं टीम के सदस्य मेघाराम परमार, संजीव कुमार शर्मा तथा दूसरे निरीक्षण दल के संयोजक बनवारी लाल शर्मा एवं टीम के सदस्य उपेंद्र टोटामल्ला तथा कुणाल जोशी, यूनियन प्रतिनिधि मांगरोल सत्यनारायण मेनारिया, जे.के. सीमेंट के माइंस प्रमुख यतेंद्र शर्मा, मालिया खेड़ा लाइमस्टोन माइन्स के वरिष्ठ महाप्रबंधक (माइंस) दिलीप कुमार धाकड़, वरिष्ठ महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) अमरजीत चक्रवर्ती, टीलाखेड़ा लाइमस्टोन माइन्स के महाप्रबंधक (माइंस) रमेश चंद्र व्यास एवं जे.के. सीमेंट लाइमस्टोन माइन्स के उप महाप्रबंधक लाल सिंह पोखरना, एवं कारुण्डा माइंस के उप महाप्रबंधक पीयूष कुमार आमेटा, उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मालिया खेड़ा माइंस के मैकेनिकल इंजीनियर पीयूष कुमावत द्वारा सभी को पर्यावरण की शपथ दिलवा कर तथा जे.के. आईटीआई के छात्र-छात्राओं द्वारा एक स्वागत गीत प्रस्तुत करके की गई। माइंस के विभिन्न कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर नाट्य प्रस्तुति दी गई। साथ ही अन्य कर्मचारियों ने कविता प्रस्तुत कर जल संरक्षण का भी संदेश दिया। जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा एवं मांगरोल के खदान प्रमुख यतेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में जे.के. सीमेंट की सभी माइंस द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए गए विभिन्न उपायों के बारे में बताया एवं साथ ही उन्होंने माइंस प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो वर्षा जल एवं भूमिगत जल का एकत्रीकरण कर आसपास के तालाबों, कुएं एवं बावरी का पुनर्भरण करने की जो पहल है वह बहुत ही सराहनीय है। निरीक्षण दल के प्रमुख दिलीप पोखरना ने माइंस के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक की सराहना की एवं उन्होंने भारतीय खान ब्यूरो द्वारा आयोजित किए जा रहे इस खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के महत्व के बारे में भी बताया। मालिया खेड़ा माइंस के वरिष्ठ महाप्रबंधक दिलीप कुमार धाकड़ ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण सुरक्षा एवं उसके रख रखाव के बारे में बताया।

Exit mobile version