कविता पारख
24 न्यूज अपडेट निम्बाहेड़ा। जे.के. सीमेंट के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर सीमेंट फैक्ट्री क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन अंडर 19 के खिलाड़ी रहे अशोक मेनारिया एवं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह शक्तावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भी सीएसआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने की। विशेष अतिथि के रूप में टेक्निकल हेड राजेश सोनी मौजूद रहे।
अतिथियों ने इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की । प्रतियोगिता के समापन से पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टेक्निकल हैड राजेश सोनी ने गेंदबाजी कर ओर अशोक मेनारिया ने बल्लेबाजी कर मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में आदित्य बिरला सीमेंट, वंडर सीमेंट, आदित्य विक्रम सीमेंट, नुवोको सीमेंट, एमपी बिरला सीमेंट और जे.के. सीमेंट की क्रिकेट टीमें ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच में न्यूवोको सीमेंट और विक्रम सीमेंट की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें न्यूवोको सीमेंट की टीम विजय रही। टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर का अवार्ड जे.के. सीमेंट के पीयूष शर्मा को, बेस्ट बॉलर का अवार्ड न्यूवोको सीमेंट के कुंदन सिंह राठौड़ को, बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड विक्रम सीमेंट के अरविंद सिंह राठौड़, बेस्ट विकेट कीपर का अवार्ड न्यूवोको सीमेंट के ईश्वर रावत को, बेस्ट फील्डर का अवार्ड जे.के. सीमेंट के विनीत सिंहा और फाइनल के मैन ऑफ द मैच का अवार्ड न्यूवोको सीमेंट के मिथिलेश चौहान को दिया गया।
मैच के दौरान लाइव कमेंट्री प्रवीण अवस्थी एवं ओम प्रकाश ने की।
इस अवसर पर विक्रम सीमेंट के यूनिट हेड आवासा मिश्रा , टेक्निकल हेड शैलेंद्र पांडे, एचआर हेड भूपेंद्र सिंह, नुवोको सीमेंट के टेक्निकल हेड शीतल बिसेन, जे.के. सीमेंट वर्क्स आई आर के वरिष्ठ प्रबंधक भुवनेश्वर सिंह,सत्यदेव पानेरी, जय मिश्रा, मोहित कोठारी,पुलकित गौड़ डॉ. एस. के चौधरी सहित बड़ी संख्या में दर्शन एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.