24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। चुनाव के दिन उदयपुर में गन्ने का जूस निकाल रही युवती के बाल मशीन में फंस गए थे। युवती के बालों के साथ ही सिर की चमड़ी उधड़ गई और बहुत सारा खून बह गया। क्रिटिकल कंडीशन में तनीषा माली को जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां शहर के दानदाताओं की मदद से उपचार हुआ और आज युवती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। युवती का जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन किया गया। पत्रकार वार्ता में जीबीएच के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर 1 बजे युवती को परिजन देर रात करीब 11.30 बजे जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। युवती के बाल के साथ निकली चमड़ी क्षत विक्षत हो जाने से वापस ग्राफ्ट करना संभव नहीं हुआ। यह चुनौतीपूर्ण और जटिल मामला होने से जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जन डॉ. विमल मित्तल, न्यूरो सर्जन डॉ. शंकरा राम चौधरी और उनकी टीम ने सभी जांचों के बाद ऑपरेशन करना तय किया। न्यूरो सर्जन ने बताया कि युवती के सिर के अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ है। ऐसे में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जन डॉ. विमल मित्तल ने ऑपरेशन के दौरान युवती के पैरों से चमड़ी लेकर सिर पर ग्राफ्ट की। ऑपरेशन के चार दिन बाद युवती के स्वस्थ होने मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉ. विमल मित्तल इससे पहले भी इसी तरह के चार मामलों में उपचार कर चुके हैं। युवती की सर्जरी करीब तीन घंटे चली। प्रेसवार्ता में परिजनों ने बताया कि जिस सिविल डिफेंस के जवान की वाहवाही हो रही है वह मौके पर केवल वीडियो बना रहा था। मौके पर कई लोग मदद को आए व सबने मिलकर युवती को अस्पताल पहुंचाया। इस मौके पर डाक्टरों ने बताया कि ग्राफ्टिंग में करीब 70 हजार रूपए का खर्च आया। इस प्रकार का मामला सरकारी हैल्थ स्कीम में नहीं आती है। ऐसे में शहर के कई नेता भी मदद को आगे । डाक्टरों ने हिदायत दी कि अभी गेहूं कटाई का सीजन है और उस काम में लगे लोगों का ढीले कपडे आदि पहनने से परहेज करना चाहिए व अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इस बच्ची के सिर के बाल पूरी तरह से उखड चुके हैं ऐसे में आगे का ट्रीटमेंट परिवार की इच्छा के अनुसार होगा। नए बाल भी उगाए जा सकते हैं। तब तक इन बालों की विग बवान कर पहन सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मार्बल व्यवसायी कपिल सुराणा पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़े नाम भी आ सकते हैं सामने मदार एवं ब्राह्मणों की हुन्दर गांव को पुनः स्मार्ट विलेज का तमगा,राज्यपाल ने भेजा प्रषंसा पत्र