Site icon 24 News Update

जिले में बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान चाइल्ड हेल्पलाइन के पोस्टर का हुआ विमोचन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट सलूंबर । जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्टर कक्ष में मासिक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बाल अधिकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें ।
बैठक में बाल अधिकारिता विभाग के विगत माह में किए गए कार्यों के ऊपर चर्चा की गई जिसमें जिला कलक्टर महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के लिए विस्तार से चर्चा हुई बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरूषी जैन द्वारा विगत माह में चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल अधिकारिता विभाग में आए प्रकरणों के ऊपर प्रकाश डाला गया जिसमें बताया गया कि विभाग के माध्यम से सलूंबर जिले में भिक्षावृति एवं बाल श्रम उन्मूलन के लिए प्लान ऑफ एक्शन तैयार करके अवेयरनेस कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिससे कि अधिक से अधिक बालक बालिकाओं को सुरक्षित किया जा सके चाइल्ड हेल्पलाइन उदयपुर जिला परियोजना अधिकारी नवनीत औदिच्य ने बताया कि जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू द्वारा पूर्व की बैठक में निर्देश दिए गए थे उसी अनुरूप चाइल्ड हेल्पलाइन का पोस्टर यूनिसेफ के पुलिसिंग फ़ॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम के माध्यम से बनवाये गये है जिससे कि जिले के हर सरकारी गैर सरकारी एवं अन्य जगहों पर उसको लगवाया जाएगा जिससे कि चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना आम जन तक पहुंचे एवं अधिक से अधिक हम मुसीबत और सहायता की आवश्कता वाले बच्चों को सुरक्षित कर पाए, समाज कल्याण विभाग सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ममता जाखड़ द्वारा भी समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई गई योजनाओं एवं उनकी कार्यप्रणाली के ऊपर प्रकाश डाला गया इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के पोस्टर का भी विमोचन भी किया गया।
इस बैठक में सलूंबर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, सहायक निदेशक बाल अधिकार के विभाग अरूषी जैन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ममता जाखड़, बाल संरक्षण अधिकारी राजकुमार जीनगर,चाइल्ड हेल्पलाइन जिला परियोजना अधिकारी नवनीत औदीच्य एवम अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Exit mobile version