24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला परिषद सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सीएमएचओ, एडिशनल सीएमएचओ, आरसीएचओ ,डीपीसी डीडीडब्ल्यू,डीपीएम,यूपीएम,डीएनओ,डीएएम, बीसीएमओ, बीपीएम और जिले के सीएचसी प्रभारियों ने भाग लिया। सीएमएचओ डॉ बामनिया ने बताया कि मौसमी बीमारियों पर चिकित्सा विभाग अभी अलर्ट मोड़ पर है। शहर में मौसमी बीमारियों के प्रकोप को रोकने हेतु घर घर सर्वे और एक्टिविटी करवाई जा रही है। सभी चिकित्सा अधिकारी हेड क्वार्टर पर रहे। ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच बढ़ावे। सेक्टर के किसी क्षेत्र विशेष से अधिक रोगी आने पर फील्ड एक्टिविटी करवाई जाये। चिकित्सा प्रभारी द्वारा मोनिटरिंग किया जाये।सिकल सेल एनिमीया की पेंडेंसी को खत्म करें।आभा आईडी का 34% कार्य ही पूरा किया गया है।इसकी गति बढ़ानी होगी। आयुष्मान आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाए। प्रत्येक संस्थान पर महिने में 4 बार करना होता है। सीएचसी पर प्रत्येक बुधवार को हेल्थ मेला आयोजित किया जाए।मौसमी बीमारियों में कमी हुई है लेकिन एएनएम और आशाओं द्वारा की जा रही गतिविधियां पर्याप्त नहीं है। भौतिक सत्यापन और क्रास मेचिंग में गेप निकल कर आ रहे हैं। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी द्वारा मोनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि गांव गांव में एएनएम और आशाओं को घर-घर सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए हैं। इकट्ठा हुए पानी में एमएलओ और टेमीफ़ोस का छिड़काव करने के निर्देश दिए। डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाईफस आदि के रोगियों के घरों में पायरेथ्रम,टेमीफोस का छिड़काव करवाया जा रहा है। उनके आसपास के 50 घरों का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि ई केवाईसी आयुष्मान भारत कार्ड बनाने में कोटडा,गोगुंदा, ऋषभदेव की प्रगति कम पायी गई हैं । इस पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। अन्य क्षेत्रों में वितरण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। आभा आईडी बनाने में गोगुंदा,गिर्वा और नयागांव की कम प्रगति पाई गई इसे सुधारने के निर्देश दिए गए।परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नसबंदी केस बढ़ाने के निर्देश दिए। अभी तक सिर्फ 14% लक्ष्य ही प्राप्त किया गया है।कोटडा , गोगुंदा, झाड़ोल, खेरवाड़ा में नसबंदी केस कम होने पर बढ़ाने के निर्देश दिए । पीपीआईयूसीडी में पन्नाधाय महिला चिकित्सालय में मात्र 1%की रिपोर्ट होने पर इसे सुधारने के निर्देश दिए एवं अंतरा इंजेक्शन में उदयपुर शहर और भींडर की कम प्रगति पर असंतोष जारी किया। आर सी एच की समीक्षा में आरसीएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि एएनसी रजिस्ट्रेशन में गेप को कम किया जाए । प्रथम त्रैमासिक में 64% एएनसी रजिस्ट्रेशन ही हुआ है।उसे बढाना है। एएनसी ड्रापआउट 21% है।इसका पता लगाकर कम किया जाए।जितनी एएनसी रजिस्टर्ड की हो रही है उसके हिसाब से डिलीवरी कम रिपोर्ट हो रही है।यह गेप 20% है। इस गेप को कम करने के निर्देश दिए।जहां कम डिलीवरी हो रही है उन स्थानों पर सुविधाएं बढाकर डिलीवरी को बढ़ाया जाये। जीरो डिलीवरी वाले संस्थानों को विशेष ध्यान देकर अपने यहां डिलीवरी बढ़ाने का प्रयास करने को कहा गया।टीकाकरण में शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति अच्छी नहीं पाई । टीकाकरण होने के बावजूद रिपोर्टिंग नहीं होने से गेप निकल कर आ रहा है। झाड़ोल, सायरा, खेरवाड़ा में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कमी पाई गई है। इसमें सुधार कर कमी दूर करने के निर्देश दिए।मां वाउचर योजना में वाउचर बनाने के एक महीने में सोनोग्राफी करवाना सुनिश्चित करें। आवश्यकता होने पर 104 वाहन का उपयोग करें।जेएसवाई का 21% और आरएसवाई का 15% गेप खत्म करने के निर्देश दिए। डीपीसी डॉ मोहन धाकड़ डीडीडब्ल्यू प्रभारी ने बताया कि राज्य सरकार की निशुल्क दवा योजना एवं जांच योजना में उदयपुर जिले की स्थिति अच्छी है, सभी संस्था अपने द्वारा समय पर रोगी पर्ची की ऑनलाइन एंट्री करें एवं विभाग द्वारा दिए गए 8 पॉइंट पर सभी गतिविधियां पूर्ण करें। सभी संस्थानों पर मौसमी बीमारियों को देखते हुए जांचे बढ़ाने को कहा।दवाओ की इंडेन करने से पहले सभी संस्थान अपने यहा आन लाइन डाटा एंट्री कर दवा की उपलब्धता खत्म करें।आन लाइन दवा उपलब्ध मिलने पर नई सप्लाई नहीं हो सकती है। राज्य स्तर से पधारे डॉ अमित सोनी आईडीएसपी सेल जयपुर ने मौसमी बीमारियों मलेरिया, डेंगू की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी बुखार के रोगियों की ब्लड स्लाइड बनाकर जांच करने के निर्देश दिए। देवला क्षेत्र में निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। बचाव और उपचार दोनों पर ध्यान देने को कहा। एनिमीया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम में घनश्याम सोनी ने बताया कि बच्चों को आयरन सिरप देने और शक्ति दिवस पर दवा पिलाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सीरप और टेबलेट का प्रोपर डिस्ट्रिब्यूशन करने को कहा। मोहम्मद हुसैन बोहरा ने बताया कि एफपीएलएमआईएस पोर्टल पर आशाओं द्वारा अभी तक इंडेन करना और क्लांइट को इश्यू करना दोनों सही नहीं किया जा रहा है। चिकित्सा अधिकारी और एलएचवी को ध्यान देने की आवश्यकता है। एनपी एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ प्रणव भावसार ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक के लोगों को एनसीडी के तहत पंजीकृत करने में हम 40% ही कामयाब हुए हैं।इसकी गति बढ़ानी होगी।60 दिवसीय टोबैको फ्री यूथ केम्पेन में तम्बाकू सेवन और धूम्रपान से मुक्त करने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। टोबैको फ्री शिक्षण संस्थान और चिकित्सा संस्थानों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बालकों में आधुनिक शिक्षा के साथ- साथ पारिवारिक संस्कारों का समावेश होना आवशयक -कर्नल प्रोफेसर सारंगदेवोत मुख्यमंत्री 26 को उदयपुर आकर राजसमंद जाएंगे