Site icon 24 News Update

जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ाकांग्रेस जनों ने किया हिमाचल के प्रदेश सेवादल अध्यक्ष का स्वागत

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट भीलवाड़ा. शनिवार 16 नवम्बर। निजी यात्रा पर भीलवाड़ा आए हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा का सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की और से कांग्रेस जनों द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि अनुराग शर्मा ने त्रिपाठी एवं जिला कांग्रेस का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि राजस्थान की अतिथि स्वागत की इस स्नेह भरी परम्परा से मैं बहुत अभिभूत हुआ हूँ। भीलवाड़ा के कांग्रेस जनों के प्रेम और स्वागत सत्कार का मैं सदा ऋणी रहूंगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी मुस्ताक अली मंसूरी मंसूरी , पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल , जिला सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी , संदीप टेलर , मो. हारून रंगरेज , कुन्दन शर्मा सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे

Exit mobile version