करसाना में आमजन से पानी की उपलब्धता की जानकारी ली चित्तौड़गढ़, 24 मई। जिला कलक्टर आलोक रंजन गुरुवार को डूंगला क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने ईडरा में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने और मौके पर उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही, करसाना में आमजन से पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने करसाना में आमजन से पानी की उपलब्धता, मात्रा, शुद्धता आदि के बारे में जानकारी ली एवं अधिकारियों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, टंकियों की नियमित सफाई करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पानी की सप्लाई व्यवस्था का भी अवलोकन कर पानी से संबंधित शिकायतों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। आमजनों के परिवादों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला कलक्टर आलोक रंजन ने डूंगला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ईडरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई की। जिला कलक्टर सहित अधिकारियों ने जमीन पर बैठकर आमजन की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में पंचायत के विभिन्न गांवों के परिवादी अपने अभाव अभियोग लेकर जिला कलेक्टर के समक्ष उपस्थित हुए। जिला कलक्टर ने एक-एक कर परिवादियों को अपने समक्ष बैठाकर उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पानी, बिजली, सड़क, अतिक्रमण, पेंशन, सिंचाई व्यवस्था, कार्यों की गुणवत्ता सहित सरकारी विभागों से संबंधित आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को टैंकर से पानी सप्लाई करने, बिजली के तारों की समस्या का निस्तारण करने, गर्मी से बचाव के उपाय करने, पेंशन के वेरिफिकेशन के लिए कैंप लगाने आदि निर्देशित किया। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए जिला कलेक्टर ने मनरेगा, स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र आदि की स्थिति की जानकारी ली और किसी प्रकार की समस्या को लेकर हेल्पलाइन नंबर तथा स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से सूचित करने को कहा। जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, निर्बाध बिजली सप्लाई करने, मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय करने सहित आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाली छात्राओं का सम्मान किया। उन्होंने छात्राओं से उनके पसंदीदा विषयों, करियर आदि के बारे में संवाद भी किया।इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक, पुलिस उपाधीक्षक डॉ कृष्णा, एसीईओ राकेश पुरोहित, सीएमएचओ ताराचंद गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी अशीन शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, एवीवीएनएल के एसई एस के सिंह, तहसीलदार हिम्मत राव, बीडीओ मामराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संभागीय आयुक्त ने की बिजली, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षाआमजन को मिले शुद्ध पेयजल, बिजली एवं स्वास्थ्य सेवाएं – राजेंद्र भट्ट जिला कलक्टर ने किया कलेक्ट्रेट का आकस्मिक निरीक्षण