24 न्यूज़ अपडेट राजसमन्द। जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिले की विभिन्न गतिविधियों, योजनाओं एवं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी अर्चना बुगलिया आदि उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार के संपर्क पोर्टल पर दर्ज सभी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए। शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही नहीं की जाए। उन्होंने शिकायतों को लंबित रखने वाले विभागों को तुरंत शिकायत निस्तारित करने की बात कही। कलक्टर ने सभी विभागों को तुरंत प्रभाव से ई फाइल पोर्टल पर लंबित फाइलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। कलकतर ने यह सभी विभागों से यह भी कहा कि कर्मयोगी एप पर अपना रजिस्ट्रेषन करेें एवं कोर्स को अच्छे से देखें।
इसके साथ ही बैठक में कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश प्रदान किए। उन्होंने मंच व्यवस्था, संचालन, आगमन, प्रस्थान, पार्किंग, आमंत्रण पत्र, माइक व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।

