Site icon 24 News Update

जिला एवं सेशन न्यायाधीश विशाल भार्गव ने सोमवार को उपकारागृह शाहपुरा का निरीक्षण किया

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, और स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। भार्गव ने बंदियों से मिलकर उनके मुकदमों, चिकित्सा संबंधी समस्याओं और अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी, ताकि वे अपने कानूनी अधिकारों का लाभ उठा सकें। निरीक्षण के दौरान जेल प्रभारी प्रहलाद गुर्जर, वरिष्ठ सहायक मनोज व्यास पीएलवी अभय गुर्जर, पैनल अधिवक्ता अंकित शर्मा और अन्य जेल कर्मचारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने जेल में बंदियों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उन्हें त्वरित समाधान के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के इस निरीक्षण का उद्देश्य जेल में बंदियों की स्थिति का आकलन करना और उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान करना था।

Exit mobile version