Site icon 24 News Update

जाली तोड़ घर में घुसे चोर, सोने का मंगलसूत्र, 12 हजार कैश ले उड़े

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.डूंगरपुर। डूंगरपुर शहर में चोरों की धमाल लागातार जारी है। कोतवाली थाना क्षेत्र में आदर्शनगर कॉलोनी में बुधवार रात चोरों ने घर में गृह मालिक के होते हुए हाथ साफ कर दिया। चोर घर के पीछे लगी जाली तोड़कर धर में प्रवेश कर गए और दूसरे कमरे में सो रहे दंपती के कमरे की कुंडी लगा दी। इसके बाद कैश और सोने का मंगलसूत्र ले भागे। सुबह उठने पर दपतीं को वारदात का पता चला। चोरों ने हेमेंद्र मेहता के घर को निशाना बनाया हैं मेहता और उनकी पत्नी घर के एक कमरे में सो रहे थे। आधी रात को चोर जाली की ग्रिल तोड़करघुसे और सोए दंपती के कमरे के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी। वहीं, दरवाजे को कपड़े से बांध दिया ताकि जागने पर भी उन्हें भागने का मौका मिल सके। इसके बाद चोरों ने अलमारी टटोली व उसमें रखे 12 हजार कैश और 2 तोले का सोने का मंगल सूत्र चोरी कर ले गए।

Exit mobile version