Site icon 24 News Update

ज़िला कलेक्टर ने किया ज़िले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण , समयबद्ध रूप से कार्यालयों में लगातार अनुपस्थित रहने पर की जाएगी सख़्त कार्रवाई

Advertisements

पीएचईडी कार्यालय में गंदगी पाई जाने पर ज़िला कलेक्टर ने जताई नाराज़गी , स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

24 न्यूज अपडेट शाहपुरा . शाहपुरा ज़िले में कार्यालय निर्धारित समय से पहुँचने के अनुशासन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को ज़िला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने ज़िले में संचालित हो रहे विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया |ज़िला कलेक्टर शेखावत द्वारा ज़िले के पीएचईडी कार्यालय तथा ए.वि.एन.एल कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान ज़िला कलेक्टर शेखावत ने पीएचईडी तथा एविएनएल कार्यालय के प्रत्येक सेक्शन की कार्यप्रणाली का मुआइना किया तथा सभी लंबित प्रकरणों के समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियो तथा कर्मचारियो को निर्देशित किया |शेखावत ने पीएचईडी कार्यालय के प्रांगण में साफ़सफ़ाई दुरुस्त ना पाए जाने पर नाराज़गी जताते हुए वहाँ मौजूद अधिकारियो तथा कर्मचारियो को कार्यालय में व्यवस्थित रूप से साफ़ सफ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये |
ज़िला कलेक्टर शेखावत ने बताया की कार्य संचालन में समयबद्धता के अनुशासन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा इस प्रकार के आकस्मिक निरीक्षण भविष्य में भी किए जाएँगे तथा लगातार अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यालय समय पर कार्यालय में अनुपस्थित पाये जाने तथा कार्यालयों में व्यवस्थित साफ़ सफ़ाई सुनिश्चित ना करने पर सख़्त कार्रेवाई की जाएगी

Exit mobile version