24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा ज़िले के विकास को ध्यान में रखते हुए ज़िला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा ज़िले के मास्टर प्लान को लेकर विशेष वैथक ली गई | बैठक में ज़िला कलेक्टर शेखावत द्वारा ज़िले के भविष्य की मूल आवश्यकताओं के तहत व्यवस्थित संरचनात्मक ढाँचे को विकसित करने हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा ज़िले की प्रगति को गति प्रदान करने के संबंध में निर्णय लिये गये |बैठक में ज़िले के लिए मास्टर प्लान मे अनुमोदित विभिन्न प्रस्तावित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई |प्रस्तावित मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा के पश्चात ज़िला कलेक्टर शेखावत द्वारा ज़िले की भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए शहर के परिधि क्षेत्र के विस्तार ,ज़िले के निवासियो की आवासीय एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लैंड रेगुलेशन ,चारागाह भूमि के समुचित विकास ,भविष्य के लिए ज़िले में मेडिकल कॉलेज तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं को व्यवस्थित भूमि आवंटन करने,परिधि क्षेत्र के विस्तार से नगर परिषद की आय बढ़ाने से ज़िलेवासीयो के योजनागत विकास एवं सड़क मर्गों को नियमानुसार चौड़ा कर शहर के सौंदरीकरण आदि विषयो पर निर्देशित किया गया |बैठक के दौरान रघुनन्दन सोनी सभापति नगर परिषद्, शाहपुरा,मुकेश मित्तल,अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक, अजमेर एवं रामकिशोर आयुक्त नगर परिषद् शाहपुरा, धनेश रुणवाल, उप नगर नियोजक भीलवाडा,अतिरिक्त कार्यभार उप नगर नियोजक, शाहपुरा,लेखराज सैनी,सहायक नगर नियोजक,अजमेर उपस्थित रहे । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरस अमृतम’ अभियान शुरू, राज्य स्तरीय कंट्रोल रुम, बनाया, 7610000671 पर दर्ज कर सकते हैं सरस प्रोडक्ट की गुणवत्ता संबंधी शिकायत 68 वी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन समारोह का राउमावि तहनाल में हुआ आयोजन , ज़िला कलेक्टर ने पहुँच कर खिलाड़ियो का किया उत्साह वर्धन