Site icon 24 News Update

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के जिला महासचिव मनोनीत होने पर नागोरी का किया स्वागत

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। राजस्थान में पत्रकारों के सबसे पुराने एवं सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की चित्तौड़गढ़ इकाई के नव मनोनीत जिला महासचिव विनोद नागोरी का पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
सोमवार को अहिंसा सर्कल के समीप स्थित भारत बोरवेल्स कं. के कार्यालय पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, युवा उद्यमी विक्रम खेरोदिया, युवा मोर्चा नगर महामंत्री चिराग मंत्री एवं अंतरिक्ष साहू ने दैनिक समाचार पत्र वॉइस ऑफ स्टोन सिटी के संपादक विनोद नागोरी को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के जिला महासचिव पद पर मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version