24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। मेवाड़ सम्भाग के पहले दैनिक जय राजस्थान दैनिक का 53वां स्थापना दिवस पाथेय संस्थान, साहित्य संस्कृत एवं समाजसेवी संस्थान के साझे में लघु काव्य गोष्ठी, नव वर्ष 2025 कैलेण्डर विमोचन एवं सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान संपादक शैलेश व्यास, संस्थान अध्यक्ष डॉ सीपी अग्रवाल, डॉक्टर प्रेम भंडारी एवं डॉ. मधु अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे। प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रधान सम्पादक शैलेश व्यास ने जय राजस्थान की 53 साल की यात्रा पर प्रकाश डाला। कहा कि 6 फरवरी 1972 को जय राजस्थान के संस्थापक- संस्थापक एवं उनके पिताश्री चन्द्रेश व्यास ने मेवाड़ सम्भाग के पहले अखबार का प्रकाशन शुरू किया। मात्र कुछ समय में दक्षिणी राजस्थान का सबसे लोकप्रिय अखबार बन गया। जय राजस्थान परिवार से कई लोग जुड़े, जुड़ते गये। यहां पत्रकारिता का प्रशिक्षण लेने के बाद वह अन्य संस्थानों में चले गये तो कई नये साथी जुड़े। व्यास के उद्बोधन के बाद अतिथियों ने जय राजस्थान द्वारा प्रकाशित नव वर्ष 2025 के कैलेण्डर का विमोचन किया। इसके बाद लघु काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें डॉ. मधु अग्रवाल, चन्द्रेश खत्री, पं. आईना उदयपुरी, शाद उदयपुरी, नितिन मौलिक एवं श्रीमती राबिनी शर्मा ने एक से एक मुक्तक, गजल, शेरो- शायरियां एवं कविताएं सुना कर उपस्थित गणमान्यों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि चंद्रेश खत्री चंद्र की रचना- एक बादल का मैंने भी मानी लिखा। मौज ए दरिया की उठती रवानी लिखा। शबनमी लब की भांति जो तुमको लगे, सहारा सहारा शराब है पानी लिखा। रूप यौवन को मैंने जवानी लिखा। हर जवान की है यह कहानी लिखा। इस अवसर पर भूपेन्द्र कुमार चौबीसा, ज्योति व्यास, तृप्ति व्यास, कौशल्या शर्मा, राजेन्द्र हिलोरिया, सुशील जैन, मांगीलाल माली, अब्दुल अजीजी सिन्धी, रवि सिसोदिया, वीरबाला सिसोदिया एवं परिवार, मधुश्याम चौबीसा, महेश सुहालका, प्रेम कपूर, मधुसुदन वैष्णव, सनत जोशी, महेश व्यास, विष्णु शर्मा हितेषी, सुरेश लखन, कैलाश रावत, राजीव मूर्डिया, प्रतीक जैन, विनय भाणावत एवं दिलीप कोठारी धरियावद को उपरना एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जय राजस्थान के 53वें स्थापना दिवस में केलेण्डर विमोचन, काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह

Advertisements
