24 न्यूज अपडेट. जयपुर। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का आज जयपुर में शाम 6 बजे से एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में कॉन्सर्ट होने जा रहा है जिसका जबर्दस्त क्रेज है। इस शो के टिकट के लिए ईडी ने पिछले दिनों छापेमारी की थी। आज जयपुर पुलिस ने टिकटों को लेकरएडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि फर्जी टिकट खरीदने से बचें। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए सही टिकट ही मान्य होंगे। जोमाटो लाइव और स्कोप एंटरटेनमेंट की ओर से बेचे गए टिकट ही वैध हैं। अन्य सभी अवैध हैं। इस कंसर्ट के लिए 200 से अधिक बाउंसर बुलाए गए हैं। कंसर्ट का क्रेज ऐसा है कि टिकट नहीं मिल रहे हैं वो 15 दिन पहले ही सेलआउट हो गए हैं। शो का नाम ’दिल-लुमिनाटी’ है। टिकटों के बिक जाने के बाद भी अब कई लोग सोशल मीडिया पर टिकट बेच रहे हैं। दावा कर रहे हैं कि उनके पास असली टिकट है। कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम, टेलिग्राम सहित अन्य पेजों पर टिकट की सेल लगा रखी है। शो के टिकट 3 हजार से 20 हजार रुपए तक की रेंज के हैं मगर आज ब्लैक में इसकी कीमत 85 हजार तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा डिमांड फैन बेल्ट की है, जो स्टेज के सामने होता है। इस बीच कल दिलजीत दोसांझ रॉयल डिनर के लिए जयपुर के सिटी पैलेस गए। उन्होंने आमेर में मावठा के बाहर कबूतरों को दाना भी खिलाया। अजमेर की एक प्रोफेसर ने दिलजीत के कॉन्सर्ट के टिकट जयपुर के आर्या एंटरटेनमेंट से 85 हजार के टिकट लिए थे लेकिन टिकट की कन्फर्मेशन के बावजूद कल देर रात कंपनी की ओर से टिकट कैंसिल होने का ईमेल भेज दिया गया। दिलजीत कल ही जेईसीसी ग्राउंड भी गए व साउंड व सेटअप चेक किया। जेईसीसी में 15 से 16 हजार दर्शकों की क्षमता है। 3 हजार कार पार्क हो सकती हैं। शो में दर्शकों की एंट्री के लिए 6 गेट बनाए गए हैं। इसमें मल्टी लेयर सिक्योरिटी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्य में 803 फर्मों पर कार्यवाही कर 12,35,500 रुपये का जुर्माना लगाया वासुदेव देवनानी कल से चार देशों की यात्रा पर, ऑस्ट्रेलिय, इण्डोनेशिया, सिंगापुर और जापान जाएंगे