24 न्यूज अपडेट जयपुर। लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के सभी सांसदों को आज जयपुर बुलाया गया था। यहां पर सांसद सम्मान कार्यक्रम होना था मगर इसको रद्द करते हुए भाजपा के नवनिर्वाचित सांसदों को दिल्ली बुला लिया गया है। सबको आज शाम 5 बजे तक दिल्ली पहुंचने के आदेश हुए हैं। केंद्रित नेतृत्व के निर्देशों के बाद पार्टी मुख्यालय पर होने वाला सांसद सम्मान कार्यक्रम रद्द कर दिया गया हैं। इसके अलावा आज ही सीमए भजन लाल शर्मा बजट पूर्व सुझाव को लेकर बैठक करने वाले थे, इसे भी स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी नवनिर्वाचित सासंदों के साथ ही दिल्ली रवाना होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 7 जून को दिल्ली में सांसद दल की बैठक रखी गई है। इसमें सभी सांसदों को बुलाया गया है। राजस्थान से जीतने वाले सभी 14 सांसद भी इस बैठक में शामिल होने रवाना हुए हैं। इसी बैठक में सब मिलकर नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री चुनने के लिए उनके नाम पर मुहर लगाएंगे। इससे पहले पूर्व पार्टी मुख्यालय पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश से प्रभारी विजया राहटकर सहित तमाम प्रदेश संगठन के बड़े नेताओं ने आगे की रणनीति पर चर्चा की हैं। आज जयपुर में सम्मान समरोह दोपहर 2 बजे रखा गया था व सांसदों को भाजपा मुख्यालय बुलाया गया था। इसी प्रकार सीएम भजन लाल शर्मा दोपहर 3 बजे बजट पूर्व कर्मचारियों से संवाद करने वाले थे। सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी दिल्ली जाएंगे।
जयपुर का सांसद सम्मान कार्यक्रम रद्द, नवनिर्वाचित सांसदों को शाम 5 बजे तक दिल्ली पहुंचने के निर्देश

Advertisements
