24 News Update उदयपुर 19.6.25. जम्मू से भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा के साथ सिन्धु दर्शन यात्रा का शुभारंभ जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्य्क्ष सतपाल शर्मा ,विधायक विक्रम रंधावा ,जम्मू माहापुर पूर्णिमा ने तिरंगा यात्रा को राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उदयपुर सहित देशभर के यात्रियों ने भागलिया।राजस्थान यात्रा प्रभारी अरविंद जारोली ने बताया उदयपुर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक हेमेंद्र श्रीमाली, स्वदेशी जागरण मंच के रमेश पुरोहित ,सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट के दिनेश माली, पी एस पटेल, रविन्द्र अग्रवाल, विनोद चौबीसा, हेमलता जारोली ,गंगादेवी माली ,तनुजा अग्रवाल, अंबालाल मेनारिया, मीनाक्षी श्रीमाली, जयपुर से आशा मिश्रा ,एमएल गुप्ता, मानक चंद जैन ,कोटा से सच्चिदानंद पारीक, महेश चंद्र, चंद्र प्रकाश के साथ देशभर के यात्री उपस्थित थे। सभी ने तिरंगा यात्रा में बढ चढ कर हिस्सा लिया। रंगारंग कार्यक्रम में जम्मू देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। यात्रा को भारतीय सेना व जम्मू कश्मीर पुलिस एस्कोर्ट कर रही हैं।
जम्मू से भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा के साथ सिंधु दर्शन यात्रा का शुभारंभ

Advertisements
