24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए जिला पुलिस ने जनवरी माह में रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए करीब 50 अपराधियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के 32 प्रकरण दर्ज किये है। वहीं वांछित अपराधियों की तलाश, घरपकड़ व गिरफ्तारी के प्रयास सतत रखते हुए पुराने प्रकरणों के 100 से अधिक वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जनवरी माह में 27 वाहनों को भी जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला मादक पदार्थों के उत्पादन का वृहद क्षेत्र होने व तस्करो द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी का इसी जिले से रूट होने की वजह से अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी करने वाले तस्करों की गिरफ्तारी एवं तस्करों द्वारा इन्हीं तस्करी में उपयोग लिए गए वाहनों की जब्ती के लिए जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिला पुलिस द्वारा जनवरी माह में निरंतर कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा चूरा की तस्करी करते 38 अपराधियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के 23 प्रकरण दर्ज कर 36 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त किया हैं, वहीं अवैध गांजे की तस्करी करते 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के छः प्रकरण दर्ज कर 4 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है। इसी प्रकार तीन आरोपियों से 3 किलो से अधिक अफीम जप्त कर एनडीपीएस के तीन प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी 32 प्रकरणों में तस्करों द्वारा तस्करी के काम में लिए गए 27 वाहनों को पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।
साथ ही मादक पदार्थों में अनुसंधानाधिन प्रकरणों एवं स्थाई वारंटी, भगोड़े, उद्घोषित अपराधी व गिरफ्तारी वारंटी ने वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई करते हुए जनवरी माह में 101 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में तस्करी में लिप्त आठ इनामी बदमाशों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।एसपी जोशी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की धरपकड़ व रोकथाम के लिए यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
जनवरी में एनडीपीएस के 32 मुकदमे दर्ज कर 50 अपराधियों को लिया हिरासत में, 27 वाहन जब्त
Advertisements
