24 न्यूज अपडेट. सलूंबर। पुलिस अपना काम सही ढंग से करे तो लोगों में उसका इकबाल बुलंद हो मगर आजकल बार-बार यह देखने में आ रहा है कि रिपोर्ट लिखवाने के बाद भी दबाव में आकर पुलिस मामले को टालने का प्रयास करती है। ऐसे में कई बार लोगों को संगठित होकर आक्रोष जताना पड़ता है। यह कानून-व्यवस्था के लिहाज से ना सिर्फ अनुचित है बल्कि चिंतनीय भी है। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में नौकरी कर रहे एक युवक के साथ मारपीट मामले को लेकर आज समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। समाज जनों ने ज्ञापन सौंपकर होटल मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की कडी कारवाई करने की माग की है। जानकारी के अनुसार उदयपुर के बारा गांव निवासी किशन लाल का लाल नाम का युवक पिछले कुछ महीनों से बिछीवाड़ा हाईवे पर स्थित नीलगिरी होटल पर कार्य कर रहा था। इस दौरान कर्मचारी किशन कलाल ने छुट्टी मांगी तो होटल मालिक के भतीजे ने मारपीट कर दी और पीड़ित को भूखा प्यासा कमरे में बंद कर दिया। इस घटना के बाद युवक लोगों से सहायता लेकर अपने गांव पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट भी दी गई लेकिन कार्रवाई न होने पर आज उदयपुर डूंगरपुर और सलूंबर क्षेत्र के कलाल समाज के प्रतिनिधियों ने बिछीवाड़ा थाने पहुंचकर ज्ञापन दिया और होटल मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.