24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। रीट 2024 परीक्षा की मुख्य जानकारी परीक्षा तिथियां:27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा का शेड्यूल:27 फरवरी को: सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक लेवल-2 की परीक्षा28 फरवरी को: सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक लेवल-2 के शेष अभ्यर्थियों की परीक्षा परीक्षा में आवेदन:कुल 14 लाख 29 हजार 822 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। लेवल-1 के लिए 3,46,625 उम्मीदवार लेवल-2 के लिए 9,68,501 उम्मीदवार दोनों लेवल के लिए 1,14,696 उम्मीदवार कुल 1750 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। फेस रिकग्निशन और सुरक्षा उपाय: डमी कैंडिडेट्स पर अंकुश लगाने के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक और अंगूठा निशानी ली जाएगी।आवेदन पत्र में लगाई गई फोटो का सेंटर पर लाइव मिलान किया जाएगा।वाहनों पर निगरानी: पेपर और परीक्षा सामग्री पहुंचाने वाले वाहनों में GPS लगाया जाएगा।लोकेशन, रूट और वाहन की स्थिति की निगरानी की जाएगी।परीक्षा कार्मिकों के लिए निर्देश: सभी तैनात कार्मिकों को एफिडेविट देना होगा कि उनका कोई परिचित परीक्षा में शामिल नहीं है।ब्लैकलिस्टेड कार्मिकों को परीक्षा से दूर रखा जाएगा।वीडियोग्राफी और सुरक्षा: प्रत्येक परीक्षा गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी।परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से सभी सेंटरों की निगरानी की जाएगी।पेपर डबल लॉक में ट्रेजरी या अस्थायी ट्रेजरी में सुरक्षा गार्ड की निगरानी में रखे जाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में प्रस्तावित एकात्म अभियान के ब्रोशर का विमोचन टार्च मांगा, नहीं दिया तो कर दी हत्या, 200 सीसीटीवी खंगालने के बाद पकड़े गए चौकीदार के हत्यारे