24 न्यूज़ अपडेट बेंगलुरु। सोशल मीडिया पर चीन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिससे लोगों में भय का माहौल हो गया था लेकिन अब यह खतरा करीब आता दिख रहा है। हालांकि भारत सरकार ने इसे लेकर गंभीर चेतावनी जारी नहीं की है व इसे सामान्य ही बताया है। चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस का भारत में दूसरा केस मिला है। सोमवार को 3 महीने की बच्ची में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ( नाम का संक्रमण मिला। पूर्व में 8 महीने के बच्चे में यही वायरस मिला था। दोनों बच्चे बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कर्नाटक में एचएमपीवी के दो केस मिले है। बच्चे रुटीन जांच के लिए अस्पताल गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सैंपल निजी अस्पताल में जांचे गए और सरकारी लैब में जांच नहीं कराई है। इस वायरस से कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर होता है। 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। भारत सरकार ने 4 जनवरी को जॉइंट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक के बाद कहा कि फ्लू के मौसम को देखते हुए चीन की स्थिति असामान्य नहीं है और सरकार इनसे निपटने के लिए तैयार है। सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। बताया जा रहा है कि संक्रमित बच्चों की कोई विदेश यात्रा की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सेंसेक्स ने लगाया बड़ा गोता, 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट भर्ती-परीक्षा में स्क्रीन शेयर करने वाली नकल गैंग पकडी, ऑनलाइन एग्जाम में ऐप की मदद से पेपर सॉल्व हो रहा था