*पर्यावरणीय विषयों पर हुई चर्चा*उदयपुर, 3 जून। वन विभाग के सेवानिवृत्त वन अधिकारियों के संगठन “ग्रीन सेवियर्स” की बैठक सोमवार को रिटायर्ड आईएफएस राहुल भटनागर की अध्यक्षता में अरण्य कुटीर में सम्पन्न हुई। बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ स्थानीय पर्यावरण को प्रभावित करने वाले कारकों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि पिछले कुछ सालों से उदयपुर नगर के विकास में नये भवनों का निर्माण तथा सड़कों का विस्तार करने में पुराने पेड़ो को काटा / हटाया गया है परन्तु उतनी गति से हरियाली बढ़ नहीं पा रही है जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण के कार्यो को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया और इस कार्य में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन गतिविधियों से जुड़ी संस्थाओं को प्रोत्साहित करने की बात कही गई।।बैठक में अरिजीत बनर्जी, आई एफ एस के पी सी सी.एफ (हॉफ) पद पर पदोन्नति एवं सुश्री शिखा मेहरा के पी.सी.सी.एफ. बनने पर संगठन की ओर से उन्हें बधाई दी गई। बैठक में बताया गया कि एसोसिएशन के सदस्य दलपतसिंह राजपुरोहित की पिछले दिनों बाई-पास सर्जरी हुई है और वे डायलेसिस पर है। सभी सदस्यों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।बैठक में आई.पी.एस. मथारू, ओ.पी. शर्मा, पी.एस. शर्मा, फतेह सिहं, राजेन्द्र सिंह, केसरी सिंह, बृजपाल सिंह, लायक अली, आर. के. सिंह, पी.एस. चुण्डावत, एस.एन. शक्तावत एवं वी.एस. राणा ने भी विचार व्यक्त किए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल के तीसरे संस्करण का समापन किंग सेना का पानी की कुंडिया- पंडिरे अभियान सराहनीय कदम- मावली एसडीम