24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। गोगुंदा क्षेत्र में आज एक पेंथर पिजरे में कैद हुआ हैं बताया गया कि गोगुंदा की घरावण नई बस्ती के पास पेंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। इसमें आज एक पेंथर कैद हुआ। गोगुंदा से करीब पांच किलोमीटर दूर पर यह गावं स्थित हैं यहां पर आज सुबह ग्रामीणों ने पेंथर को पिंजरे में कैद देखा। वन विभाग की ओर से बताया गया कि यह दो साल की मादा पेंथर है। यहां पर एक दिन पहले पेंथर ने घरावण नया बस्ती के पास बाड़े में घुसे कर जेताराम गायरी की दो भेड़ों का शिकार कर लिया था। यहां पर करीब 20 परिवार आस-पास रहते हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए पेंथर को तुरंत पकड़ने की मांग की थी। आज सुबह ग्रामीणों ने पेंथर को देखा तो वन विभाग की टीम को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और पिंजरा रखवा दिया। इस पिंजरे में सुबह करीब 6 बजे पेंथर फंस गया। पेंथर को देखने लोगों का मजमा लग गया। वन विभाग की टीम अब इसे लेकर उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क आई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उपभोक्ता जागरूकता अभियान, दूध का दूध-पानी का पानी कैम्प में 225 दूध के सैंपल की हुई जांच सुखेर थाने जाएं तो सावधान!! सात दिन से बंद हैं सीसीटीवी!! जो पुलिस सीसीटीवी से राज खोलती है वो थाने के ‘बंद’ क्यों रखती है????