24 न्यूज अपडेट जोधपुर। जोधपुर में तांत्रिक की ठगी का अनूठा मामला सामने आया हैं। भोपालगढ़ के एक तांत्रिक पिता-पुत्र ने गृह क्लेश मिटाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से उसके दो मकान अपने नाम करवा लिए। उन्हें किसी ओर को बेच भी दिए। दोनों ने पीडित से कहा कि परिवार पर किसी ने भयंकर टोटका कर रखा है और ऐसा करने वाला पूरी संपत्ति हड़पना चाहता है। अब पीड़ित की पत्नी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। दोनों ने परिवार को इतना डराया कि परिवार का मुखिया दोनों के इशारों पर नाचने लगा। शातिर बाप बेटों ने पूरी प्रॉपर्टी, मकान, भूखंड इत्यादि अपने नाम करवा लिए। थाना प्रभारी गंगाराम ने बताया कि भोपालगढ़ में आसोप रोड दिवाकर भवन निवासी सुषमा देवड़ा पत्नी चेतनराम देवड़ा ने रिपोर्ट दी है कि पति चेतनराम परिवार में रिश्तेदारी में अनबन और घर की परेशानियों के समाधान के लिए जादू-टोने करने वाले कालू खां से मिले। कालू खां और उसके बेटे अब्दुल कादिर ने चेतनराम को ऐसा झांसे में लिया कि उसने प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली। उन्होंने कहा कि आपके उपर जो संकट आया हुआ है वह आपकी प्रॉपर्टी के कारण है। ऐसे में उसे दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रॉपर्टी आपके पास रही तो और अनर्थ हो सकता है। कष्ट का निवारण का नाटक करते हुए चेतनराम को दोनों प्रॉपर्टी आरोपियों के नाम करने को कहा। साथ ही कहा कि एक बार तो दोनों प्रॉपर्टी उनके नाम पर करवा दें व बाद में वो वापस चेतनराम के नाम करवा देंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी तांत्रिक की वजह से उसके पति की मानसिक हालत काफी खराब हो चुकी है और वह सोचने-समझने की स्थिति में ही नहीं है। आरोपियों ने चेतनराम को भोपालगढ़ उप पंजीयक कार्यालय ले जाकर नाडसर चौराहा पर 4905.92 वर्गफुट की प्रॉप्रटी का 24,90,367 रुपए का बेचाननामा बनवा दिया। इसी प्रकार 13 अक्टूबर 2023 को प्रॉपर्टी खुद के नाम भी करवा ली. जबकि, चेतनराम को बदले में कोई धन नहीं मिला। दूसरी प्रॉपर्टी 1297 वर्ग फुट का मकान 29 सितंबर 2023 को अपने नाम करवा लिया। ये एक करोड का बताया जा रहा है। इसके बाद भी जब घर में क्लेश खत्म नहीं हुआ तो चेतनराम ने तांत्रिक पिता-पुत्र से बात कर प्रॉपर्टी वापस उसके नाम करने को कहा.। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा किया तो परिवार के सदस्य की मौत हो सकती है। इस बीच दोनों बाप बेटो ंने चेतनराम की संपत्ति, मकान को संयुक्त रूप से नाडसर जलवाणियों का बास निवासी बीरबल जाट पुत्र हाथीराम और बारनी खुर्द निवासी रामकिशोर पुत्र गुमानाराम को लगभग 25 लाख में बेच दी। बेचने से मिली राशि खुद के पास और बाद में अपने बेटे के पास होने की बात कहते हुए कुछ समय बाद लौटाने की बात भी कही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ससुराल से ब्राउन शूगर मंगवा कर 250 की एक पुड़िया बेच रहा था चक्की वाला प्रो हाड़ा को भक्ति साहित्य के लिए रज़ा फाउंडेशन की फैलोशिप की घोषणा