24 न्यूज अपडेट, ब्यूरो। अलीगढ में गुटखा थूंकना मौत का कारण बन गया। बारात में बस से जा रहे युवक ने खिड़की से बाहर गुटखा थूकने के लिए जैसे ही सिर बाहर निकाला, बिजली के पोल से टकरा गया व मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार लोगों को अचानक हुए हादसे के बारे में जैसे ही पता चला, सकते में आ गए, शोर मचा कर बस को रूकवाया। इसके बाद पुलिस के साथ ही घरवालों को सूचना दी। अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना इलाके के महमूदपुर गांव में बुलंदशहर के पहासू से बारात निकली। रास्ते में हादसा हो गया।. बारात में पहासू गांव का सुमित (24) खिड़की के पास बैठा था। सुमित ने गुटखा खाया और थूकने के लिए बस की खिड़की से सिर बाहर निकाला ही था कि बिजली के पोल से टकरा गया। सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर तक तो बस में सवार लोगों को समझ में ही नहीं आया मगर सुमित को निढाल देख कर उन्होंने शोर मचा कर बस रूकवाई। तब तक सुमित दम तोड़ चुका था.। सुमित के भाई जगवीर ने बताया कि सुमित मजदूरी करता था।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.