बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक का मर्डर, बिहार का रहने वाला है युवकउदयपुर। मादड़ी इलाके में दो बाइक सवार युवकों ने बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार घटना देर रात की है। बिहार के समस्तीपुर जिले का संतोष अपने दोस्त के साथ एक रिश्तेदार के घर से बर्थडे पार्टी से एक साथी के साथ घर जा रहा था। इस दौरान शहर के मादड़ी क्षेत्र में उसे दो युवकों ने रोका और उससे गांजा मांगा और उसने मना करते हुए वह आगे बढ़ गया। तब ही दोनों बाइक सवार युवक बाइक लेकर संतोष के पीछे से आए और बाइक को आगे लगा दिया। इसके साथ संतोष पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। प्रतापनगर थाना थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि घटना मंगलवार रात 11 से 11ः30 बजे के बीच की है। मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के रोड नंबर 12 पर घटना हुई। घटना के तुरंत बाद मृतक का साथी मौके से अपनी जान बचाकर निकला और पुलिस को घटना की सूचना दी जिस पर प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। आज मृतक का एमबी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाधिकारी योगी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही फुटेज देखे जा रहे है और उसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। WhatsApp-Image-2024-03-06-at-16.58.38Download Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल रोड़वेज-जेसीटीएसएल बसों में महिलाएं कर सकेगी निःशुल्क यात्रा सेवाश्रम पर चोरी की वारदात, पुलिस नहीं दर्ज कर रही एफआईआर