लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी की ब्रज की रसोई ने इस रविवार को एक खास पहल की। निकिता त्रिवेदी ने अपना जन्मदिन गरीब, निराश्रित, और आश्रयहीन बच्चों के साथ अपना जन्मदिवस मनाया, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनकी आँखों में चमक देखने लायक थी। बच्चों को केक, सात्विक भोजन व मिठाइयाँ, वितरित किए गए। संस्थापक विपिन शर्मा ने इस पहल को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और सभी दानवीरों से जुडऩे का आग्रह किया। निकिता त्रिवेदी का संदेश था, खुशियाँ बांटने से ही सच्चा सुख मिलता है। इस प्यारी पहल ने समाज में एकता और मानवता की मिसाल कायम की। आशियाना क्षेत्र में इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी कई वर्षों से हर रविवार को जरूरतमंदों को नि:शुल्क सात्विक भोजन उपलब्ध कराती है। इस रविवार, संस्था ने निकिता त्रिवेदी का जन्मदिन गरीब , निराश्रित, और आश्रयहीन बच्चों के साथ मनाया। राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष, रजनी शुक्ला ने पुत्रवधू का जन्मदिन बच्चों के साथ मनाकर खुशियाँ बांटी। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनकी आँखों में चमक देखने लायक थी। संस्थापक, विपिन शर्मा ने इस प्रयास को निरंतर जारी रखने का संकल्प लेते हुए सभी दानवीरों से जुडऩे का आग्रह किया। समाजसेवी सौम्य तिवारी ने कहा, संस्था का उद्देश्य न केवल भूख मिटाना है, बल्कि समाज के इन कमजोर वर्गों को एक सम्मानजनक जीवन देना भी है। संस्था सदस्य रजनीश मिश्रा ने कहा कि बच्चों के लिए पहले केक काट कर वितरित किया गया फिर चना आलू, चावल, मिष्ठान व फल परोसा गया। बच्चों को मिठाइयाँ भी वितरित की गई, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई। वरिष्ठ सदस्य एड. अंजू गुप्ता ने बताया कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवकों और दानदाताओं ने इस पहल की सराहना की। संरक्षक ने बताया इस प्रकार के कार्यों को और बड़े स्तर पर करने की योजना बनाई जा रही है।
वरिष्ठ सदस्य राजीव पाण्डेय ने बताया कि आज के भोजन का वितरण रतन खण्ड पानी टंकी, नवनिर्मित विद्यालय के मजदूरों और जोन 8 के सामने झुग्गियों में किया गया। संस्था में आये विशिष्ट अतिथि सी. एच. तिवारी ने कहा पहल से यह स्पष्ट है कि समाज में अगर कुछ लोग भी जागरूक हो जाएं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं तो बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम में शामिल सी. एच. तिवारी, देवांश रस्तोगी, राजीव पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, सौम्य तिवारी, असीम रॉय, आशीष श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा, नवीन कुमार, रंजीत, मयंक गौड़, एड. अंजू गुप्ता, रजनी शुक्ला, मिठू रॉय, ज्योति गुप्ता, निकिता त्रिवेदी सहित सभी समाजसेवियों का इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा ने आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading