Site icon 24 News Update

गन्ने के जूस की मशीन में आ गए बाल, खोपड़ी सहित उखड़ गए बाल, जवान जयसिंह ने बचाई जान…

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही हैं। अंबा माता पुलिस थाने के सामने गन्ने का जूस निकाल रही तनीषा माली उम्र 22 वर्ष जूस निकालते समय हादसे का शिकार हो गई। तनीषा माली जैसे ही गन्ने के अंतिम छोर को अंदर धकेलने के लिए नीचे झुकी, अचानक मोटर के अंदर बाल आ गए और पूरी खोपड़ी के बाल बाहर आ गए। मौके पर मौजूद सरकारी स्कूल में राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर के जवान जय सिंह सरदार बेल्ट नंबर 192 वोटिंग के लिए आए हुए थे। जय सिंह की जैसे ही नजर पड़ी उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को एमबी अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की खोपड़ी से निकले बालों को लेकर पहुंचा एमबी हॉस्पिटल। जिसने भी यह दृश्य देखा सिहर उठा। हम इन दृश्यों को आपको नहीं दिखा सकते इसलिए फोटो को ब्लैंंक एंड व्हाइट में दर्शा रहे है।

Exit mobile version