
11 हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का जलाभिषेक
बजरंग सेना मेवाड़ द्वाराभारत माता का पूजन कर की गंगा आरती
पुष्प वर्षा से होगा कावड यात्रा का स्वागत
उदयपुर 06 अगस्त / शिव महोत्सव समिति की ओर से 09 अगस्त को उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 19वीं कावड यात्रा के तहत आयोजित सात दिवसीय समारोह के तहत मंगलवार को बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से पांच हजार वर्ष पुराने गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड पर भारत का पूजन कर भव्य संगीतमय गंगा महाआरती की गई गई जिसमें बड़ी संख्याॅ में महिला एवं पुरूषों ने भाग लिया। संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि महाआरती में महंत इंद्र देवदास ,महंत राधिका शरण शास्त्री, महंत नारायण दास ,महंत प्रवीण दास, महंत दयाराम, महंत श्याम किशोर बाबा , काली कल्याण धाम गांधीपति डॉ. हेमंत जोशी,सगस जी बावजी सेवक सुशील चित्तौड़ा, अनूप सिंह सांखला, डॉ. प्रदीप कुमावत, क्षेत्रीय पार्षद मनोहर चौधरी, रामकृपा शर्मा, दिनेश भट्ट , प्रेम सिंह शक्तावत , कार्यक्रम के संयोजक मुकेश सिंह रावत ,सुरेश चैहान, राजमल चैधरी, जितेंद्र जैन, सुनील कालरा ,ऋषभ सिंह गहलोत, सुरेश टहलरमानी, गोविंद सिंह चौहान, रविन्द्र पाल सिंह, दिनेश मकवाना, एडवोकेट निर्मल पंडित, विजय प्रकाश विप्लव, महेश भावसार, हीरालाल सोनी, काली, यज्ञ नारायण शर्मा, भूपेंद्र सिंह भाटी, लक्ष्यराज सिंह पंवार ,नरेंद्र सोनी, फतह सिंह राठौड़ ख्याली लाल रजक, सुरेश रावत सहित कार्यकर्ताओं ने गंगा की आरती की। समारेाह में इस्कॉन द्वारा हरी कीर्तन मायापुर वासी, संगीतमय हनुमान चालीसा, श्री राम स्तुति, चंद्रशेखर स्तोत्रम नितिन दसोरा द्वारा व अखाड़ा प्रदर्शन उस्ताद यशवंत चैधरी श्री बजरंग राष्ट्रीय व्यायाम शाला द्वारा किया गया।
121 पंडितों द्वारा होगा महारूद्राभिषेक
अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया 19वीं कावड़ यात्रा पर पहली बार सामुहिक अभिषेकात्मक पाठात्मक महारूद्र शुक्रवार को उभयेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 121 विद्वान पंडितों और 121 जजमान जोड़ों द्वारा किया जायेगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.