24 न्यूज अपडेट उदयपुर 04 अगस्त / शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 09 अगस्त को उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली जाने वाली 19वीं कावड यात्रा के तहत आयोजित सात दिवसीय समारोह के तहत महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से गंगु कुंड प्रागंण में आयोजित दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का रविवार को प्रो. विवेक शर्मा, जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, देहात अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, मगन जोशी, समाजसेवी वरदीचंद चौधरी, धर्मोत्सव समिति के दिनेश मकवाना, मनोहर चौधरी, समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा, मानसिंह हाडा, महेश भावसार, गिरिश शर्मा, लाला सालवी, उंकार नागदा, सूर्य प्रकाश उपाघ्याय, रोशन नाथ, भावना नाथ एवं उपस्थित भक्तगणों द्वारा राम दरबार की महाआरती कर पाठ की पूर्णाहूति की गई। महादेव धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मान सिंह हाडा ने बताया दो दिन तक पंडित पवन शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, एडवोकेट उदय सिंह देवडा की टीम एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा 24 घंटे तक विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संगीतमय रामायण पाठ किया।दो दिनों तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड रही व आने वाले भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। सुनीता नागदा, सुरेश रावत, नरेश वैष्णव, देवेन्द्र बैरवा, भरत मेघवाल, सुमित सेठ, कमल भावसार, , विजय वैष्णव, लज्जा शंकर नागदा, किशन सिंह लोधा, भरत शर्मा, पूर्व पार्षद जगदीश मेनारिया, ख्यालीलाल जैन, लेाकेश भारती, गिरीश भारती, प्रवीण औदिच्य, शेखर रावल, लोचन शर्मा, गोपाल कृष्ण रावल, पुरूषोतम पारासर, कृष्णकांत कुमावत, नवीन व्यास, ने दो दिनों तक रामायण पाठ में अपनी सेवाए दी। महादेव का जलाभिषेक कल:- सात दिवसीय समारोह संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय समारोह के चौथे दिन गंगु विकास समिति की ओर से मंगलवार को सायं 5 बजे गंगु कुंड परिसर में स्थापित श्री देव राजेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर कावड़ यात्रा में आने न्यौता व निर्विग्न सम्पन्न कराने की कामना की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हरियाली अमावस्या मेले में उमड़ा जन सैलाब, मेलार्थियों ने जमकर उठाया लुफ्त एमबी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद ने ईसवाल की घाटियों में किया वृक्षारोपण