24 न्यूज अपडेट. अजमेर। विश्व विख्यात सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स पर हाजरी लगाने के लिए आए अकीदतमंदों के लिए शुक्रवार का दिन खास विशेष रहा। ख्वाजा गरीब नवाज की नगरी में जुम्मे की नमाज अदा करने की ख्वाइश पूरी हुईं। लाखों जायर ने नमाज के दौरान खुदा के आगे अपना सिर झुकाया। देश में अमन चैन, भाईचारा और खुशहाली की कामना की। दरगाह परिसर स्थित शाहजहानी मस्जिद में शुक्रवार को डेढ़ बजे शहर काजी तौफीक अहमद ने जुम्मे की नमाज अदा करवाई. शाहजहानी मस्जिद से लेकर दरगाह परिसर में सुबह 11 बजे से ही बड़ी संख्या में जायरीन नमाज के लिए अपनी जगह बनाने के लिए एकत्रित हो गए। जायरीन में उत्साह इस कदर था कि कतारों में जगह पाने के लिए हौड़ मची रही. नमाजियों की कतारें दरगाह परिसर से बाहर निकलकर धानमंडी और यहां से दिल्ली गेट के बाहर तक पहुंच गई. यहां एक लाख से अधिक जायरीन ने नमाज अदा की. विश्रामस्थली में भी हजारों अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। गंगा जमुनी तहजीब से अभिभूत हुए अकीदतमंदः उर्स के मौके पर आए अकीदतमंद यहां की गंगा जमुनी तहजीब देखकर अभिभूत रह गए। नमाज से पहले जब नमाजियों की कतारें लग रही थी. तब हिंदू दुकानदार नमाजियों को नमाज में बैठने के लिए अखबार और प्लास्टिक शीट दे रहे थे। कई दुकानदारों और होटलवालों ने नमाज के लिए अपने प्रतिष्ठानों में भी जगह दी। नमाजियों के लिए पानी की व्यवस्था की. इस भाईचारे और प्रेम को देख देश के कोने-कोने से आए जायरीन भी खुश नजर आए. नमाज के बाद अकीदतमंदों ने बातचीत में अपने दिली जज्बात बताए।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.