24 न्यूज अपडेट, भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में पुलिस ने कपास की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले एक खेत पर छापा मारा। यह घटना शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में घटी। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर, मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने माल का खेड़ा बॉर्डर के पास रहने वाले शिवराज मीणा के खेत पर छापा मारा। इस छापेमारी में पुलिस ने 17,600 अफीम के पौधे जब्त किए, जो कपास के पौधों के बीच छिपे हुए थे। इन पौधों का कुल वजन, जिन्हें कट्टों में पैक किया गया था, 813.300 किलोग्राम निकला। ये पौधे ऐसे थे जिन पर अफीम के डोडे आ चुके थे। खेत मालिक शिवराज मीणा को खेत और कुएं के पास के घर में तलाशी के बावजूद नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.