Site icon 24 News Update

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने तहसील स्तरीय समिति में गैर सरकारी सदस्यों का किया मनोनयन

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंसा पर निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा की निम्बाहेड़ा तहसील (ग्रामीण) स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति में तीन सदस्यों का मनोनयन किया है।
निम्बाहेड़ा तहसील के ग्रामीण स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति में गैर सरकारी सदस्यों के रूप में रामगोपाल झंवर केली, शंभूलाल जाट धनोरा एवं शिल्पा जैन निम्बाहेड़ा का मनोनयन किया गया है। इस समिति में इन सदस्यों के मनोनयन पर निम्बाहेड़ा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत एवं कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ ने पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक कृपलानी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version