Site icon 24 News Update

के.के गुप्ता लगातार आठवीं बार डूंगरपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के निर्विरोध अध्यक्ष

Advertisements


डूंगरपुर। चेंबर ऑफ कॉमर्स जिला डूंगरपुर के द्विवार्षिक वार्षिक चुनाव रविवार को शिव पैलेस होटल में हुए। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष केके गुप्ता, महामंत्री प्रभु लाल पटेल, डूंगर लाल पटेल, पूरणमल दावड़ा, पवन जैन, रोशन दोशी आदि की मौजूदी रही। इस दौरान दौरान महामंत्री प्रभु लाल पटेल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष राजेश डेंडू ने वित्तीय प्रतिवेदन और आय व्यय का लोखा-जोखा पढक़र सुनाया। बैठक को चेंबर के पदाधिकारी रोशन दोशी,पूरणमल दावड़ा, प्रदीप भूता, पवन जैन, आदि ने संबोधित किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी महेश के गर्ग और रमेश वोरा की ओर से निर्वाचन की प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे गए। निर्धारित समय तक वर्तमान अध्यक्ष केके गुप्ता का ही आवेदन प्राप्त होने पर गुप्ता को निर्विरोध चेंबर ऑफ  कॉमर्स डूंगरपुर का अध्यक्ष घोषित करते हुए पद और दायित्व की शपथ दिलवाई गई। आपको बता दें कि केके गुप्ता लगातार आठवीं बार अध्यक्ष बने हैं।

Exit mobile version