24 न्यूज अपडेट उदयपुर, पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल भा०पु०से० के निर्देशानुसार, श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के सुपरविजन में श्री गजेन्द्र सिंह राव वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में श्री अर्जुन लाल उ.नि. थाना प्रभारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना हाजा के प्रकरण संख्या 221/24 धारा 341,323,308,336,427,34 भादस में कार्यवाही करते हुए में कार चालक व उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला करने के प्रयास में 1. श्री मोईन खान पठान उर्फ लाला पिता रशीद खान पठान जाति मुसलमान उम्र 27 वर्ष निवासी बागोल थाना श्रीनाथ जी मन्दिर नाथद्वारा जिला राजसमंद 2. मोहम्मद इकलास उर्फ माहिर पिता मोहम्मद फारूक उम्र 23 वर्ष जाति मुसलमान निवासी सनवाड थाना राजनगर जिला राजसमंद 3. शिवम खटीक पिता नाना लाल जी उम्र 20 साल जाति खटीक निवासी कलालवाडी थाना राजनगर जिला राजसमंद को गिरफतार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार को जप्त किया गया है व अभियुक्तगण को बाद अनुसंधान जेसी करवाया गया है।
घटना का विवरणः- दिनांक 03.06.2024 को प्रार्थी श्री प्रिंस माहुर पिता श्री राजेश माहुर उम्र 20 साल निवासी 6 ए शिकारबाडी कॉलोनी थाना गोवर्धनविलास जिला उदयपुर ने थाना हाजा पर एक रिपोर्ट इस आशय की दी की प्रार्थी व उनके साथ रात्रि के समय खाना खाने जा रहे थे कि रास्ते में बलिचा बलिचा बाईपास पर एक स्वीफट कार में सवार तीन युवको ने गाडी की साईड की बात को लेकर प्रार्थी व उनके दोस्तो के साथ गाली गलौच व मारपीट करना शुरू कर दिया व शराब की बोतल से प्रार्थी की कार के साथ तोडफोड कर दी।
उपरोक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 221/24 धारा 341,323,308,336,427,34 भादस में दर्ज किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासः उक्त घटना के पश्चात पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये व अज्ञात अभियुक्तगण की कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर कार चालक की पहचान 1. श्री मोईन खान पठान उर्फ लाला पिता रशीद खान पठान जाति मुसलमान उम्र 27 वर्ष निवासी बागोल थाना श्रीनाथ जी मन्दिर नाथद्वारा जिला राजसमंद 2. मोहम्मद इकलास उर्फ माहिर पिता मोहम्मद फारूक उम्र 23 वर्ष जाति मुसलमान निवासी सनवाड थाना राजनगर जिला राजसमंद 3. शिवम खटीक पिता नाना लाल जी उम्र 20 साल जाति खटीक निवासी कलालवाडी थाना राजनगर जिला राजसमंद के रूप में पहचान की जाकर उक्त तीनों को डीटेन कर बाद पूछताछ गिरफतार किया गया है। जिनको बाद अनुसंधान जेसी करवाया गया।

पुलिस थाना गोवर्धनविलास टीम के सदस्यः-

  1. श्री अर्जुन लाल उ.नि. थाना प्रभारी गोवर्धनविलास
  2. श्री धर्मवीर सिंह हैडकानि 77
  3. श्री हेमेन्द्र सिंह कानि 2623
  4. श्री अंकित राज सिंह कानि 1719
  5. श्री ईश्वर कुमार कानि 2484

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading