Advertisements
कविता परखा
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने श्री इच्छापूर्ण बालाजी के दर्शन किए।
पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने नीमच मार्ग रेलवे फाटक के समीप स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्री बजरंग व्यायामशाला के उस्ताद एवं पूर्व पार्षद सोहनलाल माली, श्री विश्राम घाट सेवा समिति के शंभु सिंह पंवार, पार्षद जगदीश माली, प्रताप सिंह पंवार, शंकर लाल धोबी, ओमप्रकाश अस्तोलिया सहित श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

