24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर जिले के कानोड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। उदयपुर कानोड़ भींडर मुख्य सड़क मार्ग पर भीषण हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे भीण्डर -कानोड़ मुख्य सड़क मार्ग के बड़वाई चौराहे के पास भाटिया तलाई के यहां हादसा हुआ। उदयपुर की और से आ रही तेज रफ्तार होडा सीटी कार ने कानोड़ की ओर से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर सवार दंपती गंभीर घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में ग्रामीणो ने कानोड़ चिकित्सालय पहुंचाया ,जहां पर चिकित्सकों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई ,तो मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और घायलों को कानोड़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको भी राहगीरों की मदद से भींडर चिकित्सालय पहुंचाया। बताया जा है कि बाइक पर सवार दंपती गणेश डांगी व बाबूड़ी डांगी बड़ा राजपुरा गांव से प्रसादी गोल वीटी कार्यक्रम में शामिल होकर पुनः अपने गांव वल्लभनगर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क हादसा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक गणेश डांगी वल्लभनगर बैंक में कार्य करता था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे में बाइक व कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिसको चाहा शिद्दत से, उसके परिजनों ने दी चाकू और जहर की सौगात, पुलिस भी नहीं कर रही कार्रवाई नेताओं का अखाड़ा बना भूमि विकास बैंक, कुर्सी के लिए तू-तू, मैं-मैं